लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया में जनवरी की शुरुआत में होगा सत्तारूढ़ पार्टी का सम्मेलन

By भाषा | Updated: December 30, 2020 10:00 IST

Open in App

सियोल, 30 दिसंबर (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अगले महीने की शुरुआत में होने वाले सत्तारूढ़ पार्टी के महत्वपूर्ण सम्मेलन में रखे जाने वाले एजेंडे की समीक्षा की है।

मीडिया में मंगलवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई। इससे इन अटकलों पर विराम लग गया है कि कोविड-19 महामारी के चलते इस बैठक को टाला जा सकता है।

'वर्कर्स पार्टी' का यह सम्मेलन पांच साल बाद होने जा रहा है। यह उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक सम्मेलन होता है, जिसमें मुख्य रूप से नयी राजनीतिक और आर्थिक प्राथमिकताएं तय की जाती हैं। साथ ही शीर्ष अधिकारियों में फेरबदल और पुरानी परियोजनाओं की समीक्षा की जाती है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक 'कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने बुधवार को कहा कि किम और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने पोलितब्यूरो की बैठक कर कांग्रेस में पेश किये जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों का अध्ययन किया और उन पर चर्चा की। बैठक में फैसला लिया गया कि सम्मेलन का आयोजन ‘‘जनवरी की शुरुआत’’ में होगा।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सम्मेलन कितने समय तक चलेगा। साल 2016 में 34 साल बाद हुआ सम्मेलन चार दिन चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात