लाइव न्यूज़ :

शाही परिवार नस्लवाद का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता: राजकुमार विलियम

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:21 IST

Open in App

लंदन, 11 मार्च राजकुमार विलियम ने अपने भाई राजकुमार हैरी और भाभी मेगन मर्केल द्वारा लगाए गए नस्लभेद के आरोपों पर ब्रिटेन के शाही परिवार को बचाव करते हुए कहा कि उनका परिवार नस्लवाद का बिल्कुल समर्थन नहीं करता।

उन्होंने बृहस्पतिवार को पूर्व लंदन में एक स्कूल की आधिकारिक यात्रा के दौरान यह बात कही।

'ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज' विलियम ने खुलासा किया कि जबसे साक्षात्कार प्रसारित हुआ है तब से उन्होंने अपने छोटे भाई हैरी से बात नहीं की है, लेकिन वह ऐसा करेंगे।

पत्रकारों ने जब विलियम (38) से विवाद के बारे में सवाल पूछे तब उनकी पत्नी तथा 'डचेज ऑफ कैम्ब्रिज' कैथरीन भी उनके साथ थीं।

हैरी और मेगन ने ओपरा विनफ्रे को दिये साक्षात्कार में खुलासा किया है कि शाही परिवार के एक अनाम व्यक्ति ने उनके बेटे आर्ची की मिश्रित नस्ल को लेकर चिंता व्यक्त की थी, तब से यह मामला ब्रिटेन की मीडिया में छाया हुआ है।

विलियम ने कहा, ''हमारा परिवार नस्लवाद का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता।''

विलियम से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने भाई से बात की है तो उन्होंने जवाब दिया, ''मैंने अभी उनसे बात नहीं की है, लेकिन ऐसा करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें