लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने का रास्ता तेजी से बंद हो रहा: लंदन के महापौर

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:13 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच अक्टूबर लंदन के महापौर ने मंगलवार को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने का रास्ता तेजी से बंद हो रहा है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन की साझेदारी को इस मुद्दे से निपटने का बड़ा अवसर बताया।

लंदन के महापौर विलियम रसेल ने अगले महीने ग्लास्गो में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-26) में पर्यावरण वित्त पोषण पर चर्चा में भारत से सक्रियता से भागीदारी का आह्वान किया। दुबई में ‘वर्ल्ड एक्सपो’ में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के जलवायु परिवर्तन विषय पर एक कार्यक्रम में महापौर ने कॉप-26 के आगामी ‘ग्रीन हॉराइजन समिट’ के लिए हितधारकों से पंजीकरण कराने को कहा। लंदन नगर निगम इस कार्यक्रम का आयोजन ‘ग्रीन फाइनेंस इंस्टीट्यूट’ के साथ मिलकर करेगा।

रसेल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने का रास्ता तेजी से बंद हो रहा है। इसलिए वह कदम उठाने और इस साल कॉप-26 के जरिए कार्रवाई का आह्वान करते हैं। रसेल ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि समाधान का हिस्सा बनने और हमारे समाज के लिए एक टिकाऊ आधार बनाने का जज्बा है। ब्रिटेन और भारत बेहतरीन भागीदार हैं जो समय की कसौटी पर साबित हो चुका है।’’

रसेल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर हम अपने सामने आने वाले अवसरों को स्वीकार करते हैं तो हम जलवायु परिवर्तन से निपट सकते हैं और एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं जो आने वाली सदियों तक हमारा साथ देगी।’’

‘ग्रीन हॉराइजन समिट’ में दुनिया भर के वित्तीय और पेशेवर सेवा से जुड़े लोग एक मंच पर आकर शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने पर चर्चा करेंगे। इसमें भारत जैसी उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में निवेश कैसे जुटाया जाए, इस पर भी चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल