लाइव न्यूज़ :

नेपाल में सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल का प्रतिद्वंद्वी गुट पार्टी समितियों को पुनर्गठित करेगा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:41 IST

Open in App

काठमांडू, 19 मार्च नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के खिलाफ विरोध को तेज करते हुए सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के प्रतिद्वंद्वी गुट ने पार्टी की सभी समितियों को पुनर्जीवित और पुनर्गठित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

‘माई रिपब्लिका’ की एक खबर के अनुसार माधव कुमार नेपाल और झाला नाथ खनल के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के प्रतिद्वंद्वी गुट ने चार हजार से अधिक पार्टी नेताओं और इस धड़े के करीबी कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सभा के समापन के बाद पार्टी की समानांतर समितियों का गठन करने का फैसला किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अध्यक्ष ओली इसे विभाजित करने पर आमादा थे।

‘द काठमांडू पोस्ट’ ने नेपाल-खनल गुट के एक प्रमुख सदस्य योगेश भट्टराई के हवाले से बताया, ‘‘हम सीपीएन-यूएमएल की एकता के लिए हैं। इसलिए हम पार्टी के भीतर रहकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। हमारे पास विभाजन की घोषणा करने की कोई योजना नहीं है।’’

हालांकि, गुट के कुछ नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ओली द्वारा आयोजित संसदीय बैठक का बहिष्कार किया था।

पार्टी के सचेतक शांता चौधरी ने कहा कि बैठक ने फैसला किया गया है कि पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पार्टी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

उच्चतम न्यायालय द्वारा सीपीएन-यूएमएल के साथ सीपीएन-एमसी के विलय को रद्द करने के बाद देश में राजनीतिक परिदृश्य बिगड़ गया था।

वर्ष 2017 के आम चुनावों में उनके गठबंधन की जीत के बाद एकीकृत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी बनाने के लिए मई 2018 में दोनों दलों का विलय हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?