लाइव न्यूज़ :

फ्रांस की द रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करेगी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:02 IST

Open in App

पेरिस, चार दिसंबर (एपी) फ्रांस की द रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुनेंगे। यह एक ऐसा निर्णय है जो अगले साल अप्रैल में होने वाले चुनाव को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है।

पेरिस क्षेत्र की प्रमुख, वैलेरी पेक्रेसे और नीस के एक कट्टरपंथी सांसद एरिक सिओती द रिपब्लिकन्स प्राइमरी के अंतिम दौर में प्रतिस्पर्धा में हैं।

द रिपब्लिकन्स के करीब एक लाख 40 हजार सदस्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिये मतादन में हिस्सा ले रहे हैं । इसका परिणाम शनिवार को देर से आने की संभावना है ।

पेक्रेसे(54) एक पूर्व मंत्री हैं और पूर्व रूढिवादी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी (2007-12) के शासन के दौरान सरकार की प्रवक्ता रह चुकी हैं ।

अगर वह पार्टी सदस्यों द्वारा और बाद में फ्रांस के मतदाताओं द्वारा निर्वाचित हो जाती हैं तो उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यमार्गी नीतियों को ‘खत्म’ का वादा लिया है।

मैक्रों के दूसरे कार्यकाल के लिये भी चुनाव लड़ने की संभावना है हालांकि उन्होंने अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है ।

पेक्रेसे ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला कदम फ्रांस में 35 घंटे के कार्य सप्ताह को समाप्त करना होगा, ताकि कर्मचारी अधिक काम करें और कमायें ।

यूरोपीय यूनियन की समर्थक पेक्रेसे ने 2019 में द रिपब्लिकन्स छोड़ दिया था और इस साल दोबारा पार्टी में शामिल हो गयी, जिसके बाद वह प्राइमरी में शामिल हुयी है ।

सिओती (56) को पार्टी के दक्षिणपंथी के रूप में जाना जाता है । वह चाहते हैं कि फ्रांस की ईसाई जड़ों को संविधान से जोड़ा जाए और मुस्लिम लड़कियों के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

वह ‘फ्रेंच गुआंतानामो’ स्थापित करना चाहते हैं जहां आतंकवाद संबंधी मामलों में दोषी करार दिये गये लोगों को कैद करके रखा जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना