लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन पार्टी ने ओबामा केयर को अदालत से रद्द कराने के लिए फिर अपनी कोशिशें तेज की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 11:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 नवंबर (एपी) राष्ट्रपति चुनाव के करीब एक हफ्ते के बाद रिपब्लकन पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों और ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में पारित वहनीय स्वास्थ्य बीमा कानून (ओबामा केयर) को रद्द कराने की केशिश तेज कर दी हैं। पार्टी पहले भी कांग्रेस और अदालत से इस कानून को निष्क्रिय करने की असफल कोशिश करती रही है।

अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में इस कानून के खिलाफ मंगलवार को तीसरी बार सुनवाई होनी है। रिपब्लिकन पार्टी शासित 18 राज्यों के अटॉर्नी जनरल और वहां का प्रशासन चाहता है कि इस कानून को रद्द किया जाए जिससे 2. 30 करोड़ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य बीमा कवर छिनने का खतरा है।

वहीं, कैलिफोर्निया राज्य के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित राज्य कानून से छेड़छाड़ के खिलाफ हैं।

इस मामले की उच्चतम न्यायालय में ऐसे समय सुनवाई हो रही है जब तीन न्यायाधीश ट्रंप द्वारा नियुक्त हैं जिनमें नील गोरसच और ब्रेट कवनॉग के अलावा एमी कोने बार्रेट भी शामिल हैं जिनकी नियुक्ति जल्दबाजी में पिछले महीने की गई थी।

ट्रंप द्वारा नियुक्त तीनों न्यायाधीशों ने अब तक स्वास्थ्य कानून पर कोई फैसला नहीं दिया है लेकिन एमी पूर्व में ओबामा केयर पर दिए गए अदालत के फैसले की आलोचक रहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब