लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में इमारत गिरने के बाद जारी हुई रिपोर्ट में खामियों की बात सामने आई

By भाषा | Updated: June 27, 2021 18:13 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 27 जून (एपी) अमेरिका के मियामी शहर के निकट ध्वस्त हुई ओशनफ्रंट कॉन्डोमिनियम बिल्डिंग के भूतल पर पूल डेक (ताल का तल) कंक्रीट के एक स्लैब पर टिका हुआ था, जो बड़ी ढांचागत खामी थी और इसे बड़े पैमाने पर दुरुस्त किये जाने की जरूरत थी। 2018 की एक इंजीनियरिंग रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इस रिपोर्ट में पार्किंग गैराज में कॉलम, बीम और दीवारों पर बड़ी संख्या में दरारें और टूट-फूट होने की बात भी सामने आई है।

इस घटना के बाद से 156 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में बचावकर्मी लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सर्फसाइड सिटी की ओर से इस संबंध में सिलसिलेवार तरीके से दस्तावेज जारी किये गए हैं। यह रिपोर्ट भी उसी का हिस्सा है।

मोराबितो कंसल्टेंस नामक कंपनी की ओर से जारी इस इंजीनियरिंग रिपोर्ट में इन खामियों से होने वाले खतरों की चेतावनी नहीं दी गई थी। रिपोर्ट में चैंपलिन टावर्स साउथ को इसकी मरम्मत की जरूरत के बारे में बताया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूल डेक (ताल का तल) की वाटरप्रूफिंग नहीं की गई थी और यह ढलावदार होने के बजाय समतल था, जिससे पानी को बहने की जगह नहीं मिल रही थी। पानी एक जगह जमने से इमारत की नींव कमजोर होने लगी, जिसे इसके ध्वस्त होने के कारणों में शुमार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा