लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महारानी ने दसवें पड़पोते के जन्म पर खुशी जाहिर की

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:57 IST

Open in App

लंदन, 24 मार्च ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने दसवें पड़पोते के जन्म पर बुधवार को हर्ष व्यक्त किया।

महारानी की पोती जारा टिंडल ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम लुकास फिलिप टिंडल रखा गया है।

लुकास, ब्रिटेन के सिंहासन के उत्तराधिकार की पंक्ति में 22वें स्थान पर है।

जारा टिंडल, 94 वर्षीय महारानी की बेटी राजकुमारी ऐन और इंग्लैंड के पूर्व रग्बी खिलाड़ी माइक टिंडल की संतान हैं।

जारा को प्रसव होने पर वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी इसलिए उन्होंने अपनी तीसरी संतान लुकास को स्नानघर में ही जन्म दिया।

बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा, “महारानी और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (राजकुमार फिलिप) समाचार मिलने से खुश हैं और वह अपने दसवें पड़पोते से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”

लुकास का मध्य नाम जारा के दादा राजकुमार फिलिप और माइक के अपने पिता के नाम पर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक