ब्रिटेन की महारानी ने पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शाही कामकाज किया शुरू

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:25 IST2021-04-14T16:25:53+5:302021-04-14T16:25:53+5:30

The Queen of Britain began royal work after the death of her husband Prince Philip | ब्रिटेन की महारानी ने पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शाही कामकाज किया शुरू

ब्रिटेन की महारानी ने पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शाही कामकाज किया शुरू

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 अप्रैल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है।

महारानी (94) ने शाही परिवार के प्रमुख सहायक अर्ल पील ने लॉर्ड चैम्बरलेन के पद से सेवानिवृत्ति की औपचारिक घोषणा की। एलिजाबेथ ने उनसे मंगलवार को मुलाकात की। लॉर्ड चैम्बरलेन शाही राजकाज में सबसे वरिष्ठ अधिकारी का पद होता है।

गत शुक्रवार को फिलिप के निधन के बाद ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है और शाही परिवार दो सप्ताह के लिए शोक मना रहा है।

शाही परिवार के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य ‘‘परिस्थितियों के हिसाब से उचित’’ कामकाज करते रहेंगे।

इस सप्ताहांत एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस एंड्रयू ने कहा कि उनके पिता के निधन से उनकी मां के जीवन में ‘‘बहुत खालीपन’’ आ गया है।

अर्ल पील को फिलिप के अंतिम संस्कार से जुड़ा कामकाज संभालना था जिसे ऑपरेशन फॉर्थ ब्रिज नाम दिया गया।

पूर्व एमआई5 खुफिया प्रमुख बारोन पार्कर एक अप्रैल से नए लॉर्ड चेम्बरलेन होंगे और शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार का पूरा कार्यभार वह ही संभालेंगे।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार समारोह में केवल 30 लोग ही मौजूद रहेंगे जिनमें महारानी के परिवार के करीबी सदस्य शामिल होंगे। साथ ही शाही परिवार के सदस्य मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे।

बकिंघम पैलेस द्वारा जारी योजनाओं के मुताबिक ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का ताबूत लैंडरोवर कार से चैपल लाया जाएगा। इस कार में ताबूत रखने के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं।

उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स और शाही परिवार के सदस्य शवयात्रा में पैदल भाग लेंगे।

प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार के लिए अमेरिका से विमान के जरिए पहुंचे हैं। उन्होंने और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम ने अपने दादा को श्रद्धांजलि देते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें ब्रिटेन के इतिहास में अब तक सबसे लंबे समय तक राजा रहे फिलिप की सेवा का जिक्र किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The Queen of Britain began royal work after the death of her husband Prince Philip

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे