लाइव न्यूज़ :

महारानी ने नहीं की थी नस्ली टिप्पणी:ओपरा विनफ्रे ने की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:51 IST

Open in App

लंदन, आठ मार्च ब्रिटिश राज घराने से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के पहले बेटे आर्ची की त्वचा के रंग के बारे में ना तो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और ना ही उनके पति प्रिंस फिलिप ने चिंता जताई थी। अमेरिकी टीवी कार्यक्रम प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।

विनफ्रे ने सीबीएस के लिए हैरी और मेगन का यह साक्षात्कार लिया है, जिसे रविवार को अमेरिका में प्रसारित किया गया। इसे सोमवार को ब्रिटेन में प्रसारित किया जाना है।

विनफ्रे ने जोर देते हुए कहा है कि हैरी इस बारे में स्पष्ट थे कि वह ना तो उनकी दादी (महारानी) थी और ना ही उनके दादा (फिलिप) थे, जो आर्ची की मिश्रित नस्ल वाली टिप्पणियों के पीछे थे।

विनफ्रे ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे साथ उनकी (टिप्पणी करने वालों की) पहचान साझा नहीं की, लेकिन मैं इसे लेकर आश्वस्त हूं और यदि मुझे यह साझा करने का अवसर मिला तो, उस तरह की बातचीत का हिस्सा उनकी दादी या दादा नहीं थे।’’

इस बारे में सोमवार को और अधिक विवरण देने के लिए कहे जाने पर विनफ्रे ने कहा कि उन्होंने इस पर कैमरे में और कैमरा बंद कर जवाब जानने की कोशिश की थी, लेकिन हैरी ने नहीं बताया कि आर्ची के जन्म के समय उसकी त्वचा का रंग मेगन पर जाने के बारे में बातचीत करने वाले और चिंता व्यक्त करने वाले कौन थे।

उन्होंने ‘सीबीएस दिस मार्निंग’ कार्यक्रम में कहा कि वह साक्षात्कार के दौरान त्वचा के रंग संबंधी टिप्पणी के बारे में सुन कर स्तब्ध रह गई थी।

गौरतलब है कि समाचार एजेंसी एपी की एक खबर के अनुसार, ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल ने विनफ्रे को दिए साक्षात्कार में अपने बेटे के रंग, शाही सुरक्षा खोने और अदाकारा के मन में आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने पर खुलकर बात की है।

शाही कर्तव्य छोड़ने के बाद दम्पत्ति ने सभी विवादों पर पहली बार खुलकर बात की।

हैरी ने विनफ्रे को बताया कि वह शाही जिंदगी में एक कैदी की तरह महसूस कर रहे थे और पिछले साल वित्तीय रूप से अलग किए जाने तथा अपनी सुरक्षा खोने के बाद उन्हें एक बड़ा झटका लगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि उनके परिवार ने मेगन का साथ नहीं दिया।

वहीं, दो नस्लों से ताल्लुक रखने वाली मेगन ने बताया कि वह जब पहली बार गर्भवती हुईं तो, ‘‘इस बात को लेकर काफी चिंता व्यक्त की गई कि उनके बेटे का रंग कैसा होगा।’’

दम्पत्ति ने यह भी बताया कि उनके घर एक बेटी जन्म लेने वाली है।

हैरी ने कहा, ‘‘संतान के तौर पर पहले एक बेटा और फिर एक बेटी पाना, इससे अधिक आप क्या चाह सकते हैं? अब हम एक भरा पूरा परिवार हैं। हम चारों और हमारे दो पालतू कुत्ते।’’

हैरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अपनी पत्नी के बिना वह शाही परिवार को नहीं छोड़ पाते।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं कर पाता, क्योंकि मैं फंसा हुआ था। मुझे बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा था।’’

हैरी ने कहा, ‘‘मैं फंसा हुआ था लेकिन मुझे पता नहीं था कि मैं फंसा हुआ हूं। मेरे पिता और भाई भी फंसे हुए हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि उनके अपने पिता प्रिंस चार्ल्स के बाद शाही गद्दी के उत्तराधिकारी एवं अपने भाई विलियम के साथ करीबी संबंध नहीं हैं।

हैरी ने उनके और मेगन के शाही कर्तव्य छोड़ने के फैसले से अपनी दादी एलिज़ाबेथ द्वितीय को धक्का पहुंचाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार बातचीत करने के बाद यह कदम उठाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी दादी को कोई झटका नहीं दिया। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’’

वहीं मेगन ने भी कहा, ‘‘ महारानी का व्यवहार मेरे साथ हमेशा अच्छा था।’’

वहीं, मेगन ने बताया कि उन्हें आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने लगे थे और उन्होंने पैलेस के मानव संसाधन विभाग से इस संबंध में मदद मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते।

मेगन ने कहा कि वह अपने बेटे को लेकर चिंतित थीं, क्योंकि उनके पास शाही पदवी नहीं होने का मतलब था कि उसे सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई जाएगी।

मेगन ने नम आंखों से कहा, ‘‘गर्भवती होने के समय यह सहना बेहद मुश्किल था। प्रिंस की पदवी से अधिक मुझे मेरे बेटे की सुरक्षा की चिंता थी।’’

हैरी और मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। उनके बेटे आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था।

मेगन ने जुलाई 2020 में गर्भपात होने की जानकारी भी दी थी। दम्पत्ति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला