लाइव न्यूज़ :

पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को होगी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:59 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 11 जून (एपी) पत्रकारिता एवं कला के क्षेत्र में पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। बीते एक वर्ष में जब वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लोग घरों के भीतर कैद रहने को मजबूर हुए वहीं कई लोग नस्ली अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरे, उस दौरान इन क्षेत्र में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में 2020 जैसे वर्ष कम ही रहे होंगे जब जो कुछ भी हुआ उस पर कोविड-19 का प्रभाव रहा।

विजेताओं की घोषणा का सीधा प्रसारण होगा और यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे आरंभ होगा। वैसे पुरस्कार समारोह का आयोजन 19 अप्रैल को होना था लेकिन इसे जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पिछले वर्ष भी विजेताओं की घोषणा दो हफ्ते की देरी से हुई थी क्योंकि बोर्ड सदस्य महामारी संबंधी परिस्थितियों के कारण व्यस्त थे तथा उम्मीदवारों के आकलन के लिए उन्हें अधिक समय की जरूरत थी।

पत्रकारिता के क्षेत्र में पुलित्जर पुरस्कार सबसे पहले 1917 में दिया गया था और इसे अमेरिका में इस क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना