लाइव न्यूज़ :

राजशाही से अलग होने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल थी: राजकुमार हैरी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 10:25 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, एक मार्च (एपी) ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने कहा है कि शाही जीवनशैली से स्वयं को अलग करने की प्रक्रिया उनके और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के लिए बहुत मुश्किल थी।

हैरी ने ओफ्रा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार के दौरान अपनी दिवंगत मां राजकुमारी डायना को याद किया, जिन्होंने राजकुमार चार्ल्स के साथ तलाक के बाद अपने लिए अलग रास्ता चुना।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बहुत राहत और खुशी की बात है, मैं अपनी पत्नी के साथ बैठकर आपसे यहां बात कर रहा हूं, क्योंकि मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि उनके (राजकुमारी डायना) लिए उन वर्षों में इस प्रक्रिया से अकेले गुजरना कितना मुश्किल रहा होगा।’’

हैरी ने कहा, ‘‘यह हम दोनों के लिए इतना मुश्किल था कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन कम से कम हम एक दूसरे के साथ थे।’’

इस साक्षात्कार को सीबीएस पर सात मार्च और इसके अगले दिन ब्रिटेन में प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार की इस क्लिप में जब हैरी यह टिप्पणी कर रहे हैं, तो डायना की हैरी के साथ फोटो दिखाई दे रही है, जिसमें वह नन्हे हैरी को पकड़े हुए हैं। डायना का कार हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण 1997 में निधन हो गया था।

हैरी और मेगन ने मार्च 2020 में स्वयं को शाही जीवन से अलग कर लिया था।

बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को कहा था कि हैरी और मर्केल ब्रिटेन के शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के तौर पर नहीं लौटेंगे।

हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा था कि राजकुमार और राजकुमारी ने महारानी को अपने निर्णय से अवगत कराया है। दोनों की राजशाही से नाता तोड़ने संबंधी घोषणा को एक साल पूरा होने वाला है।

महारानी (94) ने निर्णय के बारे में उन्हें पत्र लिखा और कहा कि उनके नहीं लौटने पर उनकी सभी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजशाही के पद शाही परिवार के अन्य कार्यकारी सदस्यों में वितरित कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा