लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत यात्रा रद्द होने का दु:ख, लेकिन अभी यही समझदारी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:46 IST

Open in App

लंदन, 19 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत में कोरोना वायरस के हालात के मद्देनजर अगले सप्ताह होने वाली देश की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। इस निर्णय को जॉनसन ने निराशाजनक बताया लेकिन कहा कि इस समय यात्रा स्थगित करना ही समझदारी है।

जॉनसन ने कहा कि वह भविष्य में ब्रिटेन-भारत की साझेदारी के लिए योजना शुरू करने के लिहाज से इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे और उनकी आमने-सामने मुलाकात साल के अंत में हो सकती है।

डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा जॉनसन की यात्रा रद्द होने की घोषणा के कुछ ही समय बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ग्लूसेस्टरशायर के अपने दौरे के समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी और मैं बुनियादी रूप से इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं और बड़े दु:ख की बात है कि मैं यात्रा पर नहीं जा सकूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत के मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा स्थगित करना ही समझदारी होगी। हमारे खुद के देश समेत दुनियाभर के देश इस स्थिति से गुजरे हैं और मेरा मानना है कि भारत में इस समय जो कुछ परिस्थिति है उसमें सभी की उसके साथ अत्यंत सहानुभूति है।’’

जब जॉनसन से पूछा गया कि क्या भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने ब्रिटेन से आने वाले नागरिकों के लिए 10 दिन के अनिवार्य पृथक-वास और यात्रा प्रतिबंध लागू किये हैं, इस पर उन्होंने कहा कि यह ब्रिटेन की स्वतंत्र स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अधिकार क्षेत्र का मामला है और वे फैसला लेंगे।

पिछले सप्ताह पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने कहा था कि पिछले महीने से ब्रिटेन में तथाकथित वायरस के दोहरे भारतीय स्वरूप वाले 77 मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना