लाइव न्यूज़ :

तंजानिया के राष्ट्रपति ने देश में कोविड-19 की मौजूदगी की बात आखिरकार स्वीकार की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:35 IST

Open in App

नैरोबी (केन्या) 22 फरवरी (एपी) तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली ने कई महीनों तक प्रार्थना के जरिए कोविड-19 को मात देने का दावा करने के बाद आखिरकार अब देश में वायरस के मामले होने बात स्वीकार कर ली है।

मगुफुली ने रविवार को पूर्वी अफ्रीकी देश के लोगों से एहतियाती उपाय करने और मास्क पहनने का अनुरोध किया। उन्होंने महामारी के दौरान कोविड-19 टीकों सहित विदेश में निर्मित सामानों को लेकर आगाह भी किया।

राष्ट्रपति का यह बयान जंजीबार के उपराष्ट्रपति के निधन के कुछ दिन बाद आया है। उनकी पार्टी ने नेता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति के मुख्य सचिव का भी हाल ही में निधन हो गया था, लेकिन मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।

मुख्य सचिव के अंतिम संस्कार के मौके पर मगुफुली ने अनिर्दिष्ट "श्वसन" बीमारियों से निपटने के लिए लोगों से तीन दिन की प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह किया।

यह बयान राष्ट्रीय प्रसारक पर शुक्रवार को प्रसारित किया गया था।

तंजानिया ने पिछले साल अप्रैल से ही देश में कोविड-19 के मामलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और राष्ट्रपति लगातार इस बात का दावा करते रहे हैं कि इसे मात दी जा चुकी है।

तंजानिया में कोविड-19 के आधिकारिक तौर पर केवल 509 मामले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है और अस्पतालों में निमोनिया के मरीज भी बढ़े हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि तंजानिया का वायरस की समस्या को स्वीकार करना उसके नागरिकों, पड़ोसी देशों और विश्व के लिए काफी अच्छा होगा।

ट्रेडोस ने मगुफुली से ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ करने का अनुरोध भी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?