लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हिंसा में मरने वालों के लिए पोप ने की प्रार्थना, शांति कायम करने की अपील की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:31 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, 10 जनवरी (एपी) पोप फ्रांसिस ने रविवार को कहा कि वह अमेरिकी संसद भवन कैपिटल में हुए दंगे में मरने वाले लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे है, इसके साथ उन्होंने अमेरिका में शांति कायम करने की भी अपील की ताकि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।

रविवार दोपहर वेटिकन में परंपरागत संबोधन में पोप ने कैपिटल में हुई हिंसा के दौरान पांच लोगों के जान गंवाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हिंसा हमेशा ही आत्म-विनाशक होती है’’। उन्होंने नेताओं द्वारा ‘‘जिम्मेदारी की उच्च भावना’’ रखे जाने की अपील की ताकि ‘‘लोगों को शांत’’ किया जा सके तथा आगे हिंसा से बचा जा सके।

अमेरिकी संसद भवन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

पोप ने कहा, ‘‘जान गंवाने वाले लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। हिंसा से कुछ हासिल नहीं होने वाला, बल्कि इसके कारण बहुत कुछ खो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला