पोप ने आशवित्ज यातना शिविर की जीवित बची महिला के हाथ को चूमा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:36 IST2021-05-26T19:36:48+5:302021-05-26T19:36:48+5:30

The Pope kisses the hand of the woman who survived the Ashwitz concentration camp | पोप ने आशवित्ज यातना शिविर की जीवित बची महिला के हाथ को चूमा

पोप ने आशवित्ज यातना शिविर की जीवित बची महिला के हाथ को चूमा

वैटिकन सिटी, 26 मई (एपी) पोप फ्रांसिस ने आशवित्ज स्थित हिटलर की हैवानियत के सबसे बड़े यातना शिविर की जीवित बचीं लिडिया माक्सीमोविक्ज के हाथ पर बने टैटू को बुधवार को दर्शकों की मौजूदगी में चूमा।

पोलैंड की नागरिक माक्सीमोविक्ज उस समय मात्र तीन साल की थीं जब उन्हें उनके पैतृक स्थल बेलारूस से आशवित्ज ले जाया गया था।

उन्होंने नाजियों द्वारा अपने हाथ पर गोदे गए नंबर को पोप को दिखाया तो वह झुके और उसे चूम लिया।

माक्सीमोविक्ज ने वैटिकन न्यूज को बताया कि पोप के साथ उनकी बातचीत नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक-दूसरे को नजरों से समझा।’’

वह यातना शिविर के बाल क्षेत्र में तीन साल तक रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The Pope kisses the hand of the woman who survived the Ashwitz concentration camp

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे