लाइव न्यूज़ :

पोप पवित्र सप्ताह के अंतिम दिन प्रार्थना सभा में िहुए शामिल, दोपहर के कार्यक्रम से रहेंगे दूर

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:46 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, एक अप्रैल (एपी) पोप फ्रांसिस ने पवित्र सप्ताह के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सेंट पीटर्स गिरजाघर में सुबह में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया लेकिन दोपहर की प्रार्थना सभा में वह हिस्सा नहीं लेंगे।

वेटिकन ने इस बारे में नहीं बताया कि पवित्र बृहस्पिवार को दोपहर की प्रार्थना सभा में पोप के स्थान पर कार्डिनल कॉलेज के डीन कार्डिनल जिओवानी बटिस्टा रे क्यों हिस्सा ले रहे हैं।

पोप फ्रांसिस (84) साइटिका से पीड़ित हैं और अक्सर उन्हें पीठ में दर्द का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वह ईस्टर रविवार को प्रार्थना सभा से दूर भी रह सकते हैं। आम तौर पर फ्रांसिस पवित्र बृहस्पतिवार को किसी जेल या शरणार्थी केंद्र का दौरा करते हैं और इस दौरान पांव धोने की परंपरा का पालन किया जाता है।

लगातार दूसरे साल कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों के कारण पांव धोने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पवित्र सप्ताह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

फ्रांसिस ने बृहस्पतिवार की सुबह प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और लोगों को आशीर्वाद दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब