लाइव न्यूज़ :

इजराइली प्रधानमंत्री के विमान में सवार व्यक्ति मिला कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:21 IST

Open in App

तेल अवीव, 14 दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी पहली यात्रा से लौटने के दौरान इजराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के विमान में सवार एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।यह जानकारी प्रधानमंत्री बेनेट के कार्यालय ने मंगलवार को दी।

उल्लेखनीय है कि बेनेट खाड़ी अरब देश की दो दिवसीय ऐतहासिक यात्रा के बाद सोमवार को लौटे थे। यह किसी इजराइली प्रधानमंत्री की यूएई की पहली यात्रा थी जो पिछले साल दोनों देशों के रिश्ते सामान्य होने के बाद हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि विदेश से लौटने और दोनों खुराक लगवाने के बावजूद पृथकवास में रहने के स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के तहत मंगलवार से वह व्यक्ति तीन दिन के एकांतवास में है। उनकी कोरोना वायरस जांच बुधवार को होने की उम्मीद है और अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनका पृथकवास समाप्त हो जाएगा।

बेनेट के कार्यालय ने हालांकि, संक्रमित व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल