लाइव न्यूज़ :

अल्बानिया की संसद ने राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:49 IST

Open in App

तिराना (अल्बानिया), नौ जून (एपी) अल्बानिया की संसद ने राष्ट्रपति इलिर मेता पर संविधान के उल्लंघन को लेकर बुधवार को महाभियोग चलाया और उन्हें पद से हटा दिया।

संसद के एक विशेष सत्र के दौरान राष्ट्रपति को पद से हटाने के समर्थन में 104 मत पड़े जबकि विरोध में सात वोट पड़े और तीन सांसद अनुपस्थित रहे।

संसदीय जांच रिपोर्ट में कहा गया कि मेता ने 25 अप्रैल के संसदीय चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ सोशलिस्ट के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैये के साथ संविधान का उल्लंघन किया। रिपोर्ट में कहा गया कि मेता ने 16 अनुच्छेदों का उल्लंघन किया और हिंसा को भड़काया।

प्रधानमंत्री इदी रामा ने मतदान से पहले अपने भाषण में कहा, ‘‘इलिर मेता ने अल्बानिया के राष्ट्रपति के पद के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने संविधान को शर्मसार किया।’’

मेता ने अपने खिलाफ जांच और महाभियोग की आलोचना की और इसे अवैध बताया।

बहस के दौरान या मतदान के बाद मेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। संसद में बहस के दौरान मेता ने अपने दैनिक कार्यक्रम जारी रखे और लोक संगीत कलाकारों की टोली को पदक प्रदान किया।

सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के 49 सांसदों ने अप्रैल के अंत में जांच समिति की मांग की थी। उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी के पूर्व नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मेता पर देश में अस्थिरता एवं हिंसा भड़काने और चुनाव से पहले राजनीतिक विपक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने का संवैधानिक कर्तव्य नहीं निभा पाने के कारण मेता के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए।

देश में 25 अप्रैल को हुए चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ने 140 सीटों में से 74 सीटों पर जीत हासिल की।

मेता का पद मुख्यत: रस्मी और गैर राजनीतिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री इदी रामा पर सभी विधायी, प्रशासनिक एवं न्यायिक शक्तियां अपने हाथों में सीमित रखने के आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना