लाइव न्यूज़ :

पाक सरकार ने दिलीप कुमार व राजकपूर के पैतृक आवासों को संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:53 IST

Open in App

पेशावर, छह मई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखा की प्रांतीय सरकार ने शहर में बॉलीवुड के महान अभिनेताओं--दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक आवासों को संग्रहालय में तब्दील करने के लिए उन्हें औपचारिक तौर पर संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पेशावर के उपायुक्त खालिद महमूद ने बुधवार को इन ऐतिहासिक भवनों के मौजूदा मालिकों को अंतिम नोटिस जारी किया और उन्हें 18 मई को तलब किया।

ये लोग खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा इन हवेलियों के तय किये गये दाम पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं । प्रांतीय सरकार या अदालत मकानों के मूल्यों में वृद्धि का आदेश दे सकती है।

पहले प्रांतीय सरकार ने कपूर की 6.25 मारला और कुमार की चार मारला की हवेलियों के लिए क्रमश: 1.50 करोड़ और 80 लाख रूपये दाम तय किये थे। इन दोनों हवेलियों को संग्रहालय में तब्दील करने की योजना है।

भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में जमीन के क्षेत्रफल को मापने की इकाई मारला है। एक मारला में 272.25 वर्ग फुट होते हैं।

कपूर की हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रूपये मांगे थे जबकि कुमार की हवेली के मालिक गुल रहमान मोहम्मद ने कहा था कि सरकार को 3.50 करोड़ की बाजार दर पर उसे खरीदना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब