लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में थमने का नाम नहीं ले रहा संक्रमण का प्रकोप

By भाषा | Updated: December 29, 2021 10:31 IST

Open in App

सिडनी, 29 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कारण ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके मद्देनजर प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई है।

सिडनी और न्यू साउथ वेल्स के आसपास के क्षेत्रों में 11,000 से अधिक नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 6000 अधिक हैं। वहीं, विक्टोरिया में भी रिकॉर्ड 3,700 नए मामले सामने आए, जो वहां एक दिन पहले आए मामलों से एक हजार अधिक हैं।

देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि सरकार अब बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से पहले बैठक करेगी।

मॉरिसन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ ओमीक्रोन के फैलने के साथ ही हम पर दबाव बढ़ता रहेगा। राज्य तथा क्षेत्र उन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी योजनाओं पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक में यह स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमितों का करीबी सम्पर्क किसे माना जाए और मामलों के अत्यधिक बढ़ने पर किस तरह से जांच की जाए।

अन्य राज्यों में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। क्वींसलैंड में 1,500 से अधिक, साउथ ऑस्ट्रेलिया में 1,400, राजधानी क्षेत्र में 138 और तस्मानिया में 55 नए मामले सामने आए हैं। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में लगभग 80 प्रतिशत मरीज ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं।

वहीं, साउथ ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वह अग्रिम मोर्च पर तैनात स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक लेना अनिवार्य करेगा।

राज्य के प्रमुख स्टीवन मार्शल ने कहा कि साउथ ऑस्ट्रेलिया अब अंतरराज्यीय यात्रा के लिए ‘स्क्रीनिंग टेस्ट’ नहीं करेगा, क्योंकि अब उसके पास इतनी सुविधाएं नहीं हैं।

मार्शल ने कहा, ‘‘ ओमीक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है।’’

ऑस्ट्रेलिया के तीन-चौथाई से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में यह नया स्वरूप कितना घातक साबित होगा, यह कहा नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला