लाइव न्यूज़ :

बेलारूस के राष्ट्रपति के प्रतिद्वंद्वी को 14 साल की सज़ा मिली

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:43 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन) छह जुलाई (एपी) बेलारूस के उच्चतम न्यायालय ने देश के निरंकुश राष्ट्रपति के प्रतिद्वंद्वी को भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए उन्हें 14 साल कैद की सज़ा सुनाई है। विक्टर बाबारीको ने इन आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया है।

बाबारीको रूसी प्राकृतिक गैस कंपनी गैजप्रोम की मिल्कियत वाले वाणिज्य बैंक के प्रमुख थे। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को चुनौती देने की कोशिश की थी लेकिन देश में अगस्त 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और वह चुनाव के लिए नामांकन नहीं कर पाए थे।

उस समय उन्हें व्यापक तौर पर लुकाशेंको का मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना गया था और उनकी गिरफ्तार के खिलाफ सड़कों पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था।

मंगलवार को बेलारूस के उच्चतम न्यायालय ने बाबारीको को रिश्वत लेने और धनशोधन के मामले में 14 साल की सजा सुनाई और 57000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

बाबारीको अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया।

फैसला सुनाए जाने से पहले उन्होंने कहा, “ मैं उस जुर्म को कुबूल नहीं कर सकता जो मैंने किया ही नहीं है।”

अमेरिकी दूतावास ने फैसले की निंदा की है और इसे ‘क्रूर’ बताया है। दूतावास ने ट्विटर पर कहा कि यह दिखाता है कि लुकाशेंको की सरकार सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करने से नहीं रूकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब