लाइव न्यूज़ :

कोविड का ओमीक्रोन स्वरूप दक्षिण अफ्रीका के सतर्क करने से पहले से नीदरलैंड में था:स्वास्थ्य प्राधिकार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:03 IST

Open in App

ब्रसेल्स,30 नवंबर (एपी) नीदरलैंड के स्वास्थ्य प्राधिकारों ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के बारे में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पिछले हफ्ते सतर्क किया था, जबकि यह नीदरलैंड में पहले से व्याप्त था।

नीदरलैंड के इस खुलासे से विश्व में ओमीक्रोन को लेकर डर और आशंका बढ़ गई है, जबकि वह महामारी के बुरे दौर को पीछे छोड़ चुके होने की उम्मीद कर रहा था।

नीदरलैंड के आरआईवीएम स्वास्थ्य संस्थान ने कहा कि उसने 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच के नमूनों में ओमीक्रोन स्वरूप को पाया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने वायरस के इस नये स्वरूप के बारे में संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी को 24 नवंबर को पहली सूचना दी थी।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ओमीक्रोन स्वरूप कहां या कब सबसे पहले सामने आया लेकिन यह चिंतित राष्ट्रों को यात्रा पाबंदियां लगाने से नहीं रोक सका, खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर। इन कदमों की दक्षिण अफ्रीका और डब्ल्यूएचओ ने आलोचना की है।

वायरस के नये स्वरूप के बारे में ज्यादा जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है हालांकि डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि इस स्वरूप से वैश्विक खतरा बहुत अधिक है और शुरूआती साक्ष्य से पता चलता है कि यह कहीं अधिक संक्रामक हो सकता है।

नीदरलैंड के स्वास्थ्य प्राधिकारों की मंगलवार की घोषणा से नये स्वरूप के सामने आने की वास्तविक तिथि पहले की होने की बात साबित होती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से आये यात्रियों के वायरस के इस नये स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनकी जांच एमर्स्टडम के स्कीफोल हवाईअड्डे पर की गई थी।

इस बीच, समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि पूर्वी जर्मनी के शहर लेपझिग में मंगलवार को प्राधिकारों ने कहा कि उन्होंने 39 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है जो ना तो कभी विदेश गया था ना ही विदेश से आये किसी व्यक्ति के संपर्क में रहा था।

उधर, फ्रांस और जापान ने नये स्वरूप के अपने प्रथम मामलों की मंगलवार को घोषणा की।

वहीं, कंबोडिया ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से उत्पन्न खतरे का जिक्र करते हुए 10 अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना