लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गई

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:09 IST

Open in App

बर्लिन, 25 नवंबर (एपी) जर्मनी में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से अब तक एक लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं तथा यूरोप में रूस, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस के बाद इस सूची में शामिल होने वाला वह पांचवा देश बन गया है।

बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जर्मनी की रोग नियंत्रण एजेंसी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 351 लोगों की मौत के बाद देश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 100,119 हो गयी है।

जर्मनी से पहले यूरोप में रूस, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस में कोविड-19 से एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

देश भर के 400 क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालयों से आंकड़े एकत्र करने वाली संघीय एजेंसी ‘द रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट’ ने कहा कि जर्मनी में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के रिकॉर्ड 75,961 नए मामले सामने आए है। देश में संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच प्रशासन ने महामारी की रोकथाम के लिए सलाह देने के वास्ते नए स्थाई विशेषज्ञ समूह के गठन की घोषणा की।

अस्पतालों ने कहा है कि सघन देखभाल कक्ष में अब कोई बिस्तर खाली नहीं हैं और देश के दक्षिण तथा पूर्व के कुछ स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों ने मरीजों को अन्यत्र स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब