लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ‘ओमीक्रोन’ के मामलों की संख्या 22 हुई, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:01 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 30 नवंबर स्कॉटलैंड और इंग्लैण्ड में नए मामले सामने आने के बाद ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से जुड़े मामलों की संख्या अब 22 हो गई है और इससे उत्पन्न चिंता के चलते मंगलवार से देश में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि आज से प्रभावी होने जा रहे उपाय सही हैं और इनके माध्यम से नए स्वरूप से निपटने की तैयारियों के लिए समय मिलेगा।

उन्होंने कहा, “हम जो कुछ भी जानते हैं, उसके आधार पर, हमारे टीके और बूस्टर हमारी रक्षा की सबसे अच्छी पंक्ति बने हुए हैं, इसलिए यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि जब लोगों का नंबर आए तो वे बूस्टर खुराक लगवाने के लिए आगे आएं। आज के कदम न केवल नए स्वरूप के प्रसार को धीमा करने बल्कि ये एक-दूसरे की रक्षा करने में भी हमारी मदद करेंगे।”

मंगलवार से लागू हुए उपायों के तहत किसी तरह की छूट मिलने तक लोगों को दुकानों, बैंक, डाकघरों, सार्वजनिक परिवहन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा तथा यह एक कानूनी आवश्यकता होगी।

कदमों के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन के बाद दूसरे दिन के अंत तक पीसीआर परीक्षण कराना होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने तक उन्हें स्व-पृथक-वास में रहना होगा। इसके अलावा, ‘ओमीक्रोन’ के संदिग्ध मामलों से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में आए सभी लोगों को स्व-पृथक-वास में रहना होगा चाहे उनकी उम्र या टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो। इन लोगों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) परीक्षण और खोज प्रणाली विभाग द्वारा संपर्क किया जाएगा।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि ये उपाय अस्थायी और एहतियाती हैं तथा तीन सप्ताह में इनकी समीक्षा की जाएगी।

सोमवार को, टीकाकरण संबंधी संयुक्त समिति ने बूस्टर खुराक कार्यक्रम को 18-39 वर्ष के सभी लोगों के लिए विस्तारित करने की सलाह दी और दूसरी खुराक एवं बूस्टर खुराक के बीच के अंतर को घटाकर तीन महीने कर दिया गया।

बारह से 15 वर्ष तक की आयु के सभी लोगों को अब फाइजर/बायोएनटेक के कोविड रोधी की दूसरी खुराक लेने की सलाह दी गई है जो पहली खुराक के 12 सप्ताह बाद लेनी होगी। तीन प्राथमिक खुराक ले चुके गंभीर रूप से कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्तियों को अब चौथी बूस्टर खुराक देने की सलाह दी गई है।

‘ओमीक्रोन’ की सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचान की गई थी जिसके बाद ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, ज़िम्बाब्वे, नामीबिया, मलावी, मोज़ाम्बिक, जाम्बिया और अंगोला को यात्रा प्रतिबंधों की सूची में शामिल कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल