लाइव न्यूज़ :

नया निर्णायक मंडल करेगा ट्रंप के खिलाफ सुनवाई

By भाषा | Updated: May 26, 2021 10:35 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 मई (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी सौदों के खिलाफ आपराधिक जांच के सबूतों पर एक विशेष निर्णायक मंडल (ग्रैंड ज्यूरी) सुनवाई करेगा।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने ‘एपी’ को यह बताया।

यह घटना इस बात का संकेत है कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी का कार्यालय दो साल की जांच के बाद आरोप तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मैनहट्टन जिला अटॉर्नी साइरस वेंस जूनियर महिलाओं को खामोश रहने के लिए ट्रंप की ओर से दी गई राशि, सम्पत्ति का मूल्यांकन और कर्मचारियों को मुआवजा समेत कई मामले में ट्रंप के खिलाफ जांच कर रहे हैं।

इससे पहले, डेमोक्रटिक अभियोजक वेंस अपनी जांच के दौरान समन जारी कराने और अन्य दस्तावेज प्राप्त करने के लिए एक खोजी निर्णायक मंडल की मदद लेते रहे हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अन्य निर्णायक मंडलों का कामकाज एवं अदालती गतिविधियां बंद रहीं, लेकिन यह पैनल काम करता रहा।

अब नया निर्णायक मंडल इस अभियोग की सुनवाई करेगा, साथ ही अन्य मामलों की भी सुनवाई करेगी।

ट्रंप ने इस जांच को बदले की भावना के तहत की जा रही कार्रवाई

करार दिया है।

नए निर्णायक मंडल का इस मामले की सुनवाई करना यह दर्शाता है कि रिपब्लिकन नेता ट्रंप और उनकी कंपनी ‘द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन’ के खिलाफ आपराधिक जांच गति पकड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल