लाइव न्यूज़ :

दृष्टि के देवता कहे जाने वाले नेपाली नेत्र चिकित्सक विश्व के हर हिस्से में मदद पहुंचाने के इच्छुक

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:16 IST

Open in App

लुम्बिनी (नेपाल), आठ अप्रैल (एपी) नेपाल के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर संदूक रुइत की नवीन एवं किफायती मोतियाबिंद सर्जरी के चलते देश के हजारों लोग फिर से दुनिया को देख पा रहे हैं। अपने काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉक्टर का कहना है कि वह चाहते हैं कि अपनी इस पहल को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाएं।

अपने देश में ‘दृष्टि के देवता’ के तौर पर पहचाने जाने वाले डॉ रुइत की सर्जरी से महज तीन दिन में करीब 400 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस आ सकी। देश की राजधानी काठमांडू से 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित लुम्बिनी में अस्थायी नेत्र अस्पताल में असेंबली लाइन सर्जरी के माध्यम से यह संभव हुआ।

डॉ रुइत ने कहा, ‘‘इसका मकसद और मेरा प्रेम एवं जुनून यह देखने के लिए है कि विश्व में कोई भी व्यक्ति बेवजह अंधेपन का शिकार न रहे।”

उन्होंने कहा, “यह जरूरी है कि लोगों को समान सेवाएं मिलें। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हर किसी को यह प्राप्त हो।”

नेपाल के कई लोग खासकर गरीब लोग रुइत के काम से लाभान्वित हुए हैं जहां उन्होंने काठमांडू में तिलगंगा इंस्टीट्यू़ट ऑफ ऑप्थाल्मोलॉजी की स्थापना की है और नियमित तौर पर पहाड़ियों पर बसे दूर-दराज के गांवों एवं निचले इलाके का दौरा करते हैं। वह अपने साथ विशेषज्ञों की एक टीम और उपकरण ले जाते हैं जहां वे मोतियाबिंद की सर्जरी करते हैं।

रुइत अब तक 1,30,000 सर्जरी कर चुके हैं और अब अपने काम को एक फाउंडेशन के जरिए अधिक से अधिक देशों तक पहुंचाना चाहते हैं। यह फाउंडेशन उन्होंने ब्रिटिश समाजसेवी तेज कोहली के साथ बनाया है जिसका लक्ष्य अगले पांच साल में 5,00,000 सर्जरी करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा