लाइव न्यूज़ :

नेपाली सेना जल्द ही प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को आधिकारिक यात्रा का निमंत्रण देगी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:44 IST

Open in App

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 29 अप्रैल नेपाली सेना जल्द ही भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश की आधिकारिक यात्रा पर आने का निमंत्रण देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेपाली सेना के मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाल सरकार ने इस यात्रा की अनुमति दे दी है।

नेपाली सेना के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने बताया कि नेपाल के मंत्रिमंडल ने जनरल रावत को आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित करने के नेपाली सेना के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल संतोष बल्लभ पौडियाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों देश इस यात्रा की तारीख पर काम कर रहे हैं।

यह निमंत्रण कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के उच्च अधिकरियों द्वारा नियमित तौर पर की जाने वाली यात्राओं का हिस्सा होगा।

जनरल रावत ने सेना प्रमुख रहते नेपाल की दो बार आधिकारिक यात्रा की थी। मौजूदा सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने पिछले साल नवंबर में नेपाल की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?