लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय अभिलेखागार ने जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच से जुड़े दस्तावेज किए सार्वजनिक

By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (एपी) राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 1963 में की गई हत्या के मामले की, सरकार की जांच से संबंधित लगभग 1,500 दस्तावेजों को बुधवार को सार्वजनिक कर दिया।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस संबंध में अक्टूबर में समय सीमा तय की थी, जिसके तहत ही इन गोपनीय ‘केबल’, आंतरिक ज्ञापनों और अन्य दस्तावेजों को सार्वजनिक किया गया। यह कदम एक संघीय कानून को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जो सरकार के पास मौजूद दस्तावेजों को सार्वजिनक करने से जुड़ा है।

अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन दस्तावेजों के खुलासे के बाद 22 नवंबर, 1963 को बंदूकधारी ली हार्वे ओसवाल्ड द्वारा डलास में कैनेडी की हत्या किए जाने के मामले को लेकर आम लोगों की सोच में कोई बदलाव आ सकता है या नहीं।

दस्तावेजों में केन्द्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के ‘केबल’ और ज्ञापन शामिल हैं, जिनमें ओसवाल्ड के द्वारा किए गए खुलासे पर चर्चा का ब्यौरा है। हालांकि, इनमें मैक्सिको सिटी में सोवियत संघ और क्यूबा के दूतावासों के दौरे के साथ-साथ हत्या के बाद के दिनों में, कैनेडी की हत्या में क्यूबा की भागीदारी की आशंका के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।

अतिरिक्त दस्तावेजों को अगले साल सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा