लाइव न्यूज़ :

सांसदों ने कैपिटल बिल्डिंग में तैनात पुलिसबल की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जनवरी अमेरिकी सांसदों ने इस बात की जांच कराने का प्रण लिया है कि जब निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ कैपिटल बिल्डिंग में घुसी तो वहां तैनात पुलिस पूरी स्थिति से कैसे निपटी।

सांसदों ने यह भी प्रश्न उठाया कि क्या पुलिस की तैयारियों में चूक के कारण भीड़ इमारत में घुस सकी और वहां तोड़-फोड़ की।

प्रतिनिधि सभा में प्रशासन समिति की अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जो लोफग्रेन ने कहा कि कैपिटल में भीड़ के घुसने से ‘‘सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंता’’ पैदा की हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी समिति प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेताओं के साथ मिल कर पुलिस की कार्रवाई और उसकी तैयारियों की समीक्षा करेगी।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद वाल डेमिंग्स ने कहा, ‘‘ इस बेहद दुखद है कि कैपिटल पुलिस आज के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी। मुझे पूरा विश्वास था कि हमारा बल कड़ी कार्रवाई करेगा। शुरुआत में ही ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए थे कि प्रदर्शनकारियों के लिए एक निर्दिष्ट स्थान होता और वे कैपिटल से दूर होते।’’

डेमिंग्स ने बुधवार रात को एमएसएनबीसी को बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं लगता कि उनके पास हजारों प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए कोई स्पष्ट योजना थी, जो चुनाव में धांधली होने के ट्रंप की बातों के बाद कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी