लाइव न्यूज़ :

अप्रैल का महीना इलिनोइस में ‘सिख जागरुकता माह’ के रूप में मनाया जाएगा : अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: April 21, 2021 09:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 अप्रैल भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के अपने गृह राज्य इलिनोइस में अप्रैल को ‘सिख प्रशंसा और जागरुकता माह’ के तौर पर मान्यता देने के प्रस्ताव को संसदीय रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।

इस मान्यता के महत्व को रेखांकित करते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि सिख-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ घृणा अपराध और हिंसक कृत्य बढ़ते जा रहे हैं।

कृष्णमूर्ति ने कांग्रेस रिकॉर्ड में दर्ज किए गए बयान में कहा, “स्पीकर मैडम, आज मैं अपने गृह राज्य इलिनोइस में अप्रैल माह को ‘सिख प्रशंसा एवं जागरुकता माह’ के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव देता हूं।”

उन्होंने कहा कि सिख-अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों और हिंसक कृत्यों को देखते हुए यह मान्यता समय से दी जा रही है। हिंसा की सबसे हालिया घटना 15 अप्रैल को इंडियापोलिस स्थित फेडरल एक्सप्रेस केंद्र पर हुई जिसमें तीन महिलाओं समेत चार सिखों की मौत हो गई थी।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम अनुयायी 125 वर्ष पहले अमेरिका आए जहां उन्होंने कैलिफोर्निया के खेतों में और वाशिंगटन में लकड़ी की मिलों में काम किया।

उन्होंने कहा कि दमन एवं भेदभाव झेलने के बावजूद, इन देशभक्त सिख-अमेरिकियों ने लगन दिखाई और नागरिक जीवन में भाग लिया तथा अमेरिकी सेना में सेवा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला