लाइव न्यूज़ :

दीपावली से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष खास महत्व है: स्कॉट मॉरिसन

By भाषा | Updated: November 13, 2020 09:00 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 13 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष ‘विशेष महत्व’ है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है।

मॉरिसन ने हाल ही में जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘अंधकार को मिटाने की अवधारणा को हम सैद्धांतिक मानते आए, बजाए कि ऐसी चीज के जिसका अनुभव किया जाए और उससे उबरा जाए। दीपावली से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ धरती का हर राष्ट्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुकाबला करने का प्रयास कर रहा है। जीवन और आजीविकाएं नष्ट हुई हैं और हमने कई पीढ़ियों बाद ऐसा प्रकोप देखा है। इसके बावजूद, हम सभी के पास आशा है। 2020 में पूरे साल, हमारे अपने डरों के बावजूद, हमने एक दूसरे का साथ दिया, प्रेरित किया और एक दूसरे के साथ खड़े रहे।’’

मॉरिसन ने कहा, ‘‘इस संकट का सामना डटकर और पेशेवराना तरीके से करने वाले हमारे मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, शिक्षकों, सफाई कर्मियों, पुलिस, रक्षा बलों तथा कई अन्य लोगों से हमें ताकत और प्रेरणा मिली।’’

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस धरती का सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और ‘‘इस दीपावली मैं उन सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो लोग इस परंपरा को यहां तक लाएं।’’

विपक्ष के नेता एंथनी अल्बानीज ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि अगले वर्ष सभी लोग रोशनी के इस त्योहार को मिलजुलकर मना सकेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 7,00,000 से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा