पश्चिम अंटार्कटिका की बर्फ की चादर का पिघलना रोका जा सकता है, बशर्ते....

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:21 IST2021-12-19T18:21:08+5:302021-12-19T18:21:08+5:30

The melting of the West Antarctic Ice Sheet can be stopped, provided... | पश्चिम अंटार्कटिका की बर्फ की चादर का पिघलना रोका जा सकता है, बशर्ते....

पश्चिम अंटार्कटिका की बर्फ की चादर का पिघलना रोका जा सकता है, बशर्ते....

(डैन लोरी, आइस शीट एंड क्लाइमेट मॉडेलर, जीएनएस साइंस, मारियो क्रैप पर्यावरणीय डेटा वैज्ञानिक, जीएनएस साइंस, निक गॉलगेज, ग्लेशियोलॉजी प्रोफेसर, ते हेरेंगा वाका - विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंग्टो)

वेलिंगटन, 19 दिसंबर (द कन्वरसेशन) समुद्र का जलस्तर बढ़ने से तूफान से होने वाली क्षति बढ़ रही है जिससे बाढ़ के जोखिम वाले निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 70 करोड़ लोगों पर प्रभाव पड़ रहा है।

वैज्ञानिकों को आशंका है कि आने वाले दशकों के दौरान समुद्र के जलस्तर में वृद्धि से तूफान और तटीय बाढ़ से होने वाले नुकसान में भी वृद्धि होगी। हालांकि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि इस सदी में समुद्र में जलस्तर कितना और कितनी तेजी से बढ़ेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि यह अनिश्चित है कि अंटार्कटिका की बर्फ की चादर कैसे व्यवहार करेगी।

समुद्र के जलस्तर में वृद्धि में अंटार्कटिका के योगदान को लेकर जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी समिति (आईपीसीसी) के हाल के अनुमानों में निम्न और उच्च-उत्सर्जन परिदृश्य परस्पर व्याप्त दिखाये गए हैं।

हालांकि हमारे नये अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि यदि हम ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को पेरिस के लक्ष्य 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रख सकें तो पश्चिम अंटार्कटिका की बर्फ की चादर के व्यापक रूप से टूटने को टाला जा सकता है।

पश्चिम अंटार्कटिका में, बर्फ की चादर का आंतरिक भाग समुद्र तल से काफी नीचे एक चट्टान पर स्थित है। दक्षिण महासागर के गर्म होने के साथ ही वैज्ञानिकों को इसको लेकर चिंता है कि इससे बर्फ की चादर पिघलती रहेगी जिससे संभावित रूप से समुद्र का स्तर कई मीटर तक बढ़ जाएगा।

यह प्रक्रिया कब और कितनी जल्दी हो सकती है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है जो अभी भी अनिश्चित हैं। हमारा अध्ययन इन अनिश्चितताओं को बेहतर ढंग से मापता है और दिखाता है कि अंटार्कटिका पर विभिन्न उत्सर्जन प्रक्षेपपथों का पूरा प्रभाव 2100 के बाद तक स्पष्ट नहीं हो सकता। हालांकि इस दशक में हमारे द्वारा लिए गए निर्णयों के परिणाम सदियों तक महसूस किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The melting of the West Antarctic Ice Sheet can be stopped, provided...

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे