लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी ने प्रधानमंत्री से समर्थन वापस लिया

By भाषा | Updated: July 8, 2021 00:09 IST

Open in App

कुआलालंपुर, सात जुलाई (एपी) मलेशिया में सत्तारूढ़ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन यासीन से तत्काल समर्थन वापस लेगी। उसने यासीन से नए नेता के लिए रास्ता बनाने का आग्रह किया।

इस घोषणा ने देश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है, जिसके कारण आम चुनाव की स्थिति बन सकती है और यदि यासीन अपना पद छोड़ने से इनकार कर देते है तो इससे उनके नेतृत्व वाली सरकार के गिरने की संभावना है।

यासीन ने मार्च 2020 में सत्ता संभाली थी। उस समय उन्होंने पूर्व सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़कर एक नई सरकार बनाने के लिए यूनाइडेट मलयज नेशनल ऑर्गेनाइजेशन या यूएमएनओ और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाया था।

यूएमएनओ के अध्यक्ष अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि यासीन की सरकार कोरोना वायरस महामारी को रोकने में विफल रही, जिसके कारण आर्थिक संकट पैदा हुआ। उन्होंने यासीन से इस्तीफा देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल