लाइव न्यूज़ :

सत्ता हस्तांतरण जितनी देर होगी, कोविड-19 के लिए टीकाकरण में उतना ही विलंब होगा: बाइडन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 12:14 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 19 नवम्बर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण में जितनी देर होगी कोविड-19 टीके की योजना में उतने ही ‘‘हफ्ते या महीने ’’ का विलंब होता जाएगा।

कोविड-19 के स्वास्थ्य कर्मियों के सािथ ऑनलाइन गोलमेज बैठक में बाइडन ने बुधवार को आरोप लगाया कि उनके सत्ता हस्तांतरण दल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है और कई राज्यों में चुनावी नतीजों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी जिन समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं, उनमें से एक है प्रशासन का सत्य स्वीकार ना करना...कानून कहता है कि सामान्य सेवा प्रशासन में एक व्यक्ति होता है, जो विजेता कौन है उसकी पहचान करता है और फिर उन्हें उन सभी डेटा और सूचनाओं तक पहुंच प्राप्त करनी होती है जो सरकार के पास है।’’

बाइडन ने कहा कि इसमें पूर्ण विजेता की आवश्यकता नहीं है, इसमें स्पष्ट विजेता होना चाहिए।

बाइडन ने कहा, ‘‘ हमें उन चीजों तक पुहंच नहीं मिल पाई है, जो हमें बात की गहराई जानने के लिए चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि हमें कैसे पता चलेगा कि कब (कोविड-19 के) ये टीके आ रहे हैं, उन्हें कैसे बांटा जाएगा और पहले किन लोगों को मिलेगा और आखिर योजना क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला