लाइव न्यूज़ :

द. अफ्रीका में कोविड-19 के रिकार्ड मामलों के बावजूद लॉकडाउन पाबंदी निम्न स्तर पर बनी रहेगी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:30 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 16 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका में कोविड महामारी की चौथी लहर के बीच संक्रमण के 26,976 नये मामले सामने आने के बावजूद लॉकडाउन पाबंदी पांच-स्तरीय रणनीति में सबसे निचले स्तर पर बनी रहेगी। यह घोषणा कोविड-19 रोधी प्राधिकार ने बृहस्पतिवार को की।

नेशनल कोरोना वायरस कमांड काउंसिल (एनसीसीसी) ने इस बात की पुष्टि की कि देश अब चौथी लहर की चपेट में है। इसने दक्षिण अफ्रीका के लोगों से अपील की कि वे सामाजिक दूरी बनाये रखने के साथ ही मास्क पहनें तथा वायरस के प्रसार से बचने के लिए बड़े कार्यक्रमों के आयोजन से बचें।

एनसीसीसी ने एक बयान में कहा कि नयी लहर पिछली लहरों की तुलना में तेजी से फैल रही है लेकिन अस्पताल में भर्ती होने और मौतों की दर अपेक्षाकृत कम है। इसने कहा कि संक्रमण के मामले मुख्य रूप से कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के चलते फैल रहे हैं।

इसने कहा कि देश में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए शुरू की गई कोविड-19 लॉकडाउन पाबंदी पांच-स्तरीय रणनीति में सबसे निचले स्तर पर बनी रहेगी।

दक्षिण अफ्रीका में कल रात से कोविड-19 के 26,976 नये मामले सामने आये जिससे देश में इसके कुल मामले बढ़कर 3,231,031 हो गए। वहीं इस अवधि के दौरान 54 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 90,226 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा