लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के सदस्यों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:20 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 फरवरी दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के 200 से अधिक लोगों की सोमवार को एक सूची जारी की जाएगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के नेताओं की उपलब्धियों का उल्लेख होगा।

दुनियाभर में भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला अमेरिका स्थित संगठन 'इंडियास्पोरा' 15 फरवरी को ‘अमेरिकी राष्ट्रपति दिवस’ के मौके पर पहली बार 15 देशों के ऐसे 200 नेताओं की सूची जारी करेगा।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हाल ही में इस सूची में शामिल हुई हैं। वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।

'इंडियास्पोरा' ने एक बयान में कहा कि इस सूची में शामिल अन्य लोग निर्वाचित अधिकारी, विभिन्न पदों पर नियुक्त लोग अथवा नौकरशाह हैं। ये सभी लोक सेवा के जरिये स्थानीय और वैश्विक स्तर पर राजनीति तथा नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं।

'इंडियास्पोरा' के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''15 देशों में 200 से अधिक नेताओं का सेवा या लोकसेवा में नाम कमाना अतुल्य बात है। वे दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय के 55 करोड़ से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ''

रंगास्वामी सिलीकॉन वैली में रहने वाले एक उद्यमी तथा निवेशक भी हैं।

उन्होंने कहा कि सोमवार को यह सूची जारी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा