लाइव न्यूज़ :

ईरानी नौसेना के सबसे बड़े जहाज में लगी आग, ओमान की खाड़ी में डूबा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 13:46 IST

Open in App

तेहरान, दो जून (एपी) ईरान की नौसेना के सबसे बड़े जहाज में ओमान की खाड़ी में आग लग गई और वह बुधवार को डूब गया।

‘द फार्स’ और ‘तस्नीम’ समाचार एजेंसियों ने बताया कि जहाज खर्ग को बचाने के प्रयास विफल हो गए। इस जहाज का नाम खर्ग द्वीप के नाम पर रखा गया है जो ईरान का मुख्य तेल टर्मिनल है।

फार्स ने बताया कि आग देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर लगी और दमकलकर्मियों ने इसे बुझाने की कोशिश की। यह जहाज ओमान की खाड़ी में तेहरान से करीब 1,270 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में जास्क बंदरगाह के समीप डूब गया।

ईरान के सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में जीवनरक्षक जैकेट पहने नौसैनिकों को जहाज को निकालते हुए देखा जा सकता है और उनके पीछे आग लगी हुई है। सरकारी टेलीविजन और अर्धसरकारी समाचार एजेंसियां खर्ग को ‘‘प्रशिक्षु जहाज’’ बताते हैं। फार्स ने बुधवार सुबह जहाज से उठते काले धुएं की वीडियो जारी की है।

ईरानी अधिकारियों ने खर्ग में आग लगने की वजह नहीं बतायी है। ओमान की खाड़ी में जहाजों को निशाना बनाते हुए 2019 में शुरू हुए रहस्यमयी धमाकों के सिलसिले में यह ताजा घटना है।

खर्ग जहाज का डूबना ईरान के लिए ताजा नौसेना हादसा है। 2020 में ईरानी सेना के अभ्यास के दौरान जास्क बंदरगाह के समीप एक मिसाइल गलती से एक नौसैन्य जहाज से टकरा गयी थी जिससे 19 नाविकों की मौत हो गयी थी और 15 घायल हो गए थे। 2018 में ईरानी नौसेना एक युद्धक जहाज कैस्पियन सागर में डूब गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं