लाइव न्यूज़ :

आलोचना करने वाले ईरानियों के अपहरण की बात काल्पनिक: ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:54 IST

Open in App

न्यूयार्क, 14 जुलाई (एपी) ईरानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगाया गया यह आरोप कि ईरान की आलोचना करने वाले विदेश में रहे रहे ईरानियों का अपहरण करने की योजना बनाई जा रही है, पूरी तरह से आधारहीन और विचित्र है।

ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए की खबर के अनुसार, प्रवक्ता सईद खतिबजादह ने यह बयान, अमेरिकी संघीय अधिकारियों द्वारा चार ईरानी खुफिया एजेंटों पर आपराधिक मामले दर्ज करने के एक दिन आया है। संघीय अधिकारियों का कहना है कि आरोपी खुफिया एजेंट, एक प्रमुख ईरानी निर्वासित कार्यकर्ता और लेखक का अपहरण कर उसे तेहरान ले जाने वाले थे।

खतिबजादह ने इस कथित साजिश को “हॉलीवुड सरीखी कहानी” और “आधारहीन तथा विचित्र” आरोप करार देते हुए कहा कि यह प्रतिक्रिया देने लायक बात भी नहीं है। खतिबजादह ने कहा, “इस प्रकार की काल्पनिक कहानी गढ़ना अमेरिका के लिए नई बात नहीं है। इस देश का पूरा लघु इतिहास हत्या, अपहरण और अन्य देशों के दमन से भरा हुआ है।”

मैनहटन की अदालत में इस साजिश को एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा बताया गया है जिसके तहत कनाडा के तीन लोगों, ब्रिटेन के एक तथा संयुक्त अरब अमीरात के कुछ लोगों को ईरान ले जाने की योजना थी। कथित रूप से जिनका अपहरण किया जाना था उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन ब्रुकलिन में रहने वाली मसीह अलीनेजाद ने इसकी पुष्टि की है कि अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि वह भी निशाने पर हैं।

अलीनेजाद ने ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “मुझे पता था कि इस्लामिक गणतंत्र का यही स्वभाव होता है, लोगों को गिरफ्तार करना, उनका अपहरण करना, प्रताड़ित करना उनकी हत्या करना। लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा मेरे साथ अमेरिका में होने वाला है।”

अलीनेजाद ने ईरान में कई वर्षों तक पत्रकार के रूप में काम किया है और वह लंबे समय से ईरान के धार्मिक प्रतिष्ठान के निशाने पर हैं। वह ईरान की आलोचना करने के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने 2009 में ईरान के राष्ट्रपति के चुनाव के बाद देश छोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात