लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र ने निर्वाचक मंडल के मतों की गिनती की आरंभ

By भाषा | Updated: January 7, 2021 01:01 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में निर्वाचक मंडल के मतों की गणना और उन्हें प्रमाणित करने की प्रकिया बुधवार को आरंभ हो गई, लेकिन इसके शुरू होते ही एरिजोना के रिपब्लिकन सांसदों ने इस पर आपत्तियां जताईं।

इस संयुक्त सत्र की अध्यक्षता कर रहे देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने आपत्तियों के आधार पर प्रतिनिधि सभा एवं सीनेट के संयुक्त सत्र की कार्यवाही स्थगित कर दी, ताकि आपत्तियों पर बहस और मतदान हो सके।

दोनों सदनों को बहस करने और आपत्तियों पर मतदान करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया।

हर राज्य के लिए निर्वाचक मंडल के मतों की गणना और उन्हें प्रमाणित करना सामान्य तौर पर एक औपचारिकता होती है, लेकिन इस प्रक्रिया के बृहस्पतिवार तक खिंचने की संभावना है, क्योंकि प्रतिनिधि सभा में 140 से अधिक रिपब्लिकन सदस्यों एवं दर्जनों सीनेटरों के इसी प्रकार की आपत्तियां जताने की संभावना है।

पेंस ने निर्वाचक मंडल के मतों की गणना के लिए संसद के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता शुरू करने से कुछ मिनट पहले जारी एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सोच-विचार करके यह फैसला किया है कि संविधान का समर्थन और उसकी रक्षा करने की मेरी शपथ मुझे यह तय करने का एकतरफा अधिकार करने का दावा करने से रोकती है कि निर्वाचक मंडल के किन मतों की गिनती होनी चाहिए और किन मतों की गिनती नहीं होनी चाहिए।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और पेंस से कहा है कि वह चुनाव परिणाम राज्यों को वापस भेज दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा