लाइव न्यूज़ :

सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के मुद्दे का वार्ता से होना चाहिए समाधान : तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:51 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, छह जनवरी भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर आरोपों के मामले में सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर इसका समाधान किया जाना चाहिए और आगाह किया कि मुद्दे का ‘राजनीतिकरण’ करना कभी सार्थक नहीं होता।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि आतंकवादी समूहों ने सीरिया में एक दशक से चल रहे संघर्ष का फायदा उठाकर खुद को मजबूत किया है और समूचे क्षेत्र के लिए खतरा बन गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कहा, ‘‘सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोपों और जांच के संबंध में भारत ने लगातार उल्लेख किया है कि संधि के अनुरूप प्रावधानों के तहत निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ जांच की जरूरत है।’’

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के आधार पर किसी भी चिंता का समाधान किया जाना चाहिए। हमारे दृष्टिकोण से मुद्दे का राजनीतिकरण कभी मददगार साबित नहीं होता और ना ही यह सार्थक होता है।’’

परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 के लिए भारत के कार्यकाल की शुरुआती बैठक में सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में चिंताओं पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा हुई।

निरस्रीकरण मामलों की उच्च प्रतिनिधि इजुमू नाकामित्सू ने भी बैठक को संबोधित किया। परिषद ने अपने नए सदस्यों-भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘भारत ने आतंकवादी संगठनों और लोगों के हाथों में इस तरह के हथियार जाने को लेकर लगातार चिंता प्रकट की है। विश्व इन आतंकियों के खिलाफ अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं होने दे सकता या उन्हें किसी तरह का आश्रय प्रदान करने का जोखिम मोल नहीं ले सकता।’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का हमेशा से विरोध किया है। हम रासायनिक हथियारों के प्रयोग की निंदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब