लाइव न्यूज़ :

इजराइली पुलिस ने यहूदियों को यरुशलम में टकराव वाले पवित्र स्थल पर जाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:57 IST

Open in App

यरुशलम, 23 मई (एपी) इजराइली पुलिस ने रविवार को करीब 50 यहूदी श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करते हुए यरुशलम के उस पवित्र स्थल पर जाने की अनुमति दी, जहां पुलिस की कार्रवाई के बाद हाल के सप्ताहों में प्रदर्शन शुरू हो गए थे और हिंसा बढ़ने के बाद गाजा में इजराइल और हमास के बीच संघर्ष हुआ। पवित्र स्थल की निगरानी करने वाले इस्लामिक प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।

वक्फ ने कहा कि पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर में युवा यहूदियों को प्रवेश करने की अनुमति दी जबकि 45 साल से कम उम्र के मुस्लिमों को अंदर जाने नहीं दिया गया। जिन मुस्लिमों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई, उन्हें प्रवेश द्वार पर पुलिस को अपने पहचान-पत्र जमा कराने पड़े।

उन्होंने कहा कि एक गार्ड समेत तीन मुस्लिमों को गिरफ्तार किया गया।

इजराइली पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोजेनफील्ड ने कहा कि स्थल को सामान्य यात्रा के लिए खोल दिया गया और पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के मद्देनजर क्षेत्र की सुरक्षा की। हालांकि, उन्होंने इस मामले में अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।

वक्फ ने कहा कि चार मई के बाद रविवार को पहला ऐसा दिन रहा, जब पुलिस ने यहूदियों को इस पवित्र स्थल की यात्रा करने की अनुमति प्रदान की।

इस्लाम में अल-अक्सा मस्जिद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। यहूदी भी इस स्थान को अपना पवित्र उपासना स्थल मानते हैं।

इसके चलते यह स्थान इजराइली और फलस्तीनी लोगों के बीच विवाद का विषय बना रहता है और अक्सर हिंसक घटनाएं देखने को मिलती हैं।

यह संघर्ष 10 मई को शुरू हुआ था जब कई हफ्तों से पूर्वी यरुशलम में बढ़ते इजराइली-फलस्तीनी तनाव ने संघर्ष का रूप ले लिया था।

हमास ने मुस्लिमों और यहूदियों के इस पाक स्थल से इजराइल को पीछे हटने की चेतावनी देने के बाद रॉकेट दागने शुरू कर दिए थे जिसके बाद जवाबी हवाई हमले शुरू हो गए थे।

इजराइल और फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद 11 दिन तक चले युद्ध पर विराम लग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात