लाइव न्यूज़ :

रूस में संक्रमण के मामलों और मृतकों की संख्या में हो रही वृद्धि

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:00 IST

Open in App

मॉस्को, 24 जून (एपी) रूस में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और बृहस्पतिवार को 20,182 नए मामले सामने आए वहीं 568 लोगों की मौत हो गई। जनवरी के बाद से यह दोनों ही आंकड़े सबसे ज्यादा हैं।

इस महीने की शुरुआत से संक्रमण के मामलों में वृद्धि शुरू हुई। देश में 14.6 करोड़ लोगों को टीका लगाने के अभियान में अधिकारियों को लोगों की झिझक को दूर करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार तक सिर्फ 2.07 करोड़ लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है, जबकि 1.67 करोड़ लोगों को दोनों खुराक दी गई है।

संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए देश के 14 क्षेत्रों में कुछ ख़ास समूह के लोगों जैसे सरकारी अधिकारी, रिटेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेस्त्रां और अन्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए टीका लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

उप्र प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने बुधवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में टीकाकरण की दर लगभग दो गुना तक बढ़ गई है। रूस के कोरोना वायरस कार्यबल ने देश में संक्रमण के 53 लाख मामलों और 1,31,000 से ज़्यादा लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना