लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर बुधवार को विचार करेगी प्रतिनिधि सभा

By भाषा | Updated: January 12, 2021 09:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जनवरी (एपी) अमेरिका की प्रतिनिधि सभा देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने पर कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप समर्थकों के हमले के एक सप्ताह बाद बुधवार को विचार करेगी।

प्रतिनिधि सभा में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने सोमवार को डेमोक्रेटिक नेताओं से कहा कि सदस्यों को ट्रंप को कार्यालय से हटाने के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस से उनके संवैधानिक अधिकार को लागू करने की अपील करने वाले प्रस्ताव पर सदन में विचार करने के लिए मंगलवार शाम को लौटना चाहिए। इस प्रस्ताव के पारित होने की संभावना है, लेकिन पेंस के इसके आधार पर कार्रवाई करने की संभावना कम है।

होयर ने कहा कि इसके बाद सदन महाभियोग चलाने पर बुधवार को विचार करेगा।

इससे पहले, ट्रंप के खिलाफ सोमवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव पेश करते हुए उन पर पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) में अपने समर्थकों को हिंसा भड़काने के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

इस बीच, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेसनल नेतृत्व से अपील की है कि वे सदन की कार्यवाही के पहले हिस्से में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की कार्रवाई करें और दूसरे हिस्से में विभिन्न पदों के लिए उनके द्वारा नामित नेताओं के नामों की पुष्टि करें और प्रोत्साहन पैकेज पेश करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात