लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस में छुट्टियों के सीजन का आगाज

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 नवंबर (एपी) अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने सोमवार को आधिकारिक ब्लू रूम में क्रिसमस ट्री का उद्घाटन कर व्हाइट हाउस में छुट्टियों के सीजन का आगाज किया।

उन्होंने ब्लू रूम में 5.6 मीटर लंबा क्रिसमस ट्री रखा। उन्होंने कहा ‘‘यह बहुत ही खूबसूरत है।’’

इसके बाद जिल, राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उत्तरी कैरोलिना में सेना के फोर्ट ब्रैग गईं, जहां उन्होंने सेवारत सदस्यों और सैन्य परिवारों के साथ ‘फ्रेंड्सगिविंग’ का जश्न मनाया।

इन दोनों समारोह के साथ ही व्हाइट हाउस में छुट्टियों के सीजन की शुरुआत हुई, जिसके इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक हर्ष-उल्लास के साथ मनाए जाने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके लोगों को घर में रहने के बजाय बाहर प्रियजनों के साथ उत्सव मनाने की अनुमति दे दी है।

फोर्ट ब्रैग में जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल ने सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के लोगों के साथ भोजन किया। राष्ट्रपति ने विभिन्न अभियानों के दौरान जान गंवाने वाले सैन्य कर्मियों की सराहना की और उनके परिवार के लोगों से बात की। उन्होंने कहा ‘‘आप और आपके परिवार वाले बहुत कुछ करते हैं। आप लोग दुनिया की सबसे अच्छी सेना हैं और आपके साथ यहां उपस्थित हो कर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला