लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के हिंदू नेता ने अधिकारियों से कहा, 'शिव मंदिर में अवैध निर्माण को रोका जाए'

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:24 IST

Open in App

पेशावर, 17 अप्रैल पाकिस्तान के एक प्रभावशाली हिंदू नेता ने शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्राचीन शिव मंदिर में ''अवैध'' निर्माण का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से तत्काल इस कार्य को बंद कराने की मांग की ।

पेशावर में हिंदू समुदाय के नेता हारून सरब दियाल ने यहां एक वक्तव्य में कहा कि सरकार को मनशेरा जिले के गांधियान में शिव मंदिर की जगह पर अनियोजित निर्माण पर रोक लगानी चाहिये।

उन्होंने कहा, ''हम महत्वपूर्ण मंदिर की पवित्रता और पहचान सुनिश्चित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को ध्यान इस अवैध और गैरकानूनी निर्माण को बंद कराने की ओर दिलाना चाहते हैं।''

दियाल ने 11 अप्रैल को मंदिर के दौरे के दौरान पाया कि मंदिर में अनियोजित तरीके से कुछ शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे न केवल इसकी पवित्रता बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक पहचान को भी नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान में चुनिंदा शिव मंदिरों में शुमार गांधियान में स्थित यह मंदिर धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है और यहां देश और विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षित होने की संभावना है। ''

ताजा अध्ययन के अनुसार 19वीं सदी के मध्य मे बनाए गए इस मंदिर के मौजूदा भवन का नवीनीकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं