लाइव न्यूज़ :

रूस में सामने आये कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक नये मामले

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:32 IST

Open in App

मास्को, 17 अक्टूबर (एपी) रूस में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 34,303 नये मामले सामने आये हैं जो एक महीने पहले के रोजाना मामले से 70 फीसद अधिक हैं। देश में इस महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्यबल ने रविवार को बताया कि पिछले दिन कोविड-19 के 34,303 नये मरीजों का पता चला जबकि एक महीने पहले 19 सितंबर को 20,174 नये मामले सामने आये थे।

देश में रविवार को कोविड-19 के 999 मरीजों की जान गयी जो शनिवार को हुई 1002 मौतों से महज थोड़े कम हैं।

रूसी अधिकारियों ने लॉटरियों, बोनस और अन्य प्रोत्साहन रियायतों के साथ टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया है लेकिन टीकों के प्रति व्यापक संशय एवं अधिकारियों के विरोधाभासी संकेतों के चलते इन प्रयासों को धक्का लगा है।

सरकार ने इस सप्ताह कहा कि देश की करीब 14.6 करोड़ की जनसंख्या में से करीब 4.3 करोड़ यानी 29 फीसद का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

इतनी बड़ी संख्या में कोविड-19 के मरीजों की मौत के बाद भी क्रेमलिन ने वैसा नया राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है जैसा शुरुआती दौर में लगाया गया था। उसने क्षेत्रीय प्रशासनों को कोरोना वायरस पाबंदियां लगाने का अधिकार प्रदान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला