लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 34,900 से अधिक मामले आए

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:38 IST

Open in App

तेहरान, 27 जुलाई (एपी) ईरान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,900 से अधिक नए मामले सामने आए, जो अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। देश में टीकाकरण अभियान धीमा हो गया है और लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे मामलों में इजाफा हुआ है।

देश में एक दिन पहले संक्रमण के 31,814 मामले आए थे, जिससे यह पता चलता है कि कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप से प्रभावित ईरान में मामले कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 से 357 मौतें हुईं, जिससे देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 89,479 हो गई। यह आँकड़ा पश्चिम एशिया में सबसे अधिक है।

वायरस के खतरनाक प्रसार के कारण पिछले सप्ताह वायरस-रोधी नए प्रतिबंध लगाए गए। सरकार ने राजधानी तेहरान में सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और गैर-जरूरी व्यवसायों को बंद करने का आदेश दिया है।

सरकार द्वारा किए गए पिछले उपायों के दौरान लॉकडाउन में भी लोगों की भारी भीड़ बाजारों में देखी गयी थी । तेहरान के मॉल और बाजार हमेशा की तरह व्यस्त रहे और कर्मचारियों की भीड़ कार्यालयों और मेट्रो स्टेशनों पर बहुत अधिक रही। ईरानी अधिकारियों ने लोगों पर सख्त नियम लागू नहीं किए, जिससे वायरस के प्रसार में इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब