लाइव न्यूज़ :

संरा स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने कोविड टीकों की बूस्टर खुराक को स्थगित करने की मांग की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:57 IST

Open in App

जिनेवा, चार अगस्त (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कोविड-19 टीकों की बूस्टर खुराक दिए जाने को स्थगित करने का आह्वान किया जिससे उन देशों में लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा सके जहां कम लोगों को अब तक टीके लगे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधोनम गेब्रेयेसस ने यह अपील अधिकतर अमीर राष्ट्रों से कि जो टीकाकरण की संख्या के लिहाज से विकासशील देशों से काफी आगे हैं।

डब्ल्यूएचओ अधिकारियों ने कहा कि विज्ञान में अभी यह बात साबित नहीं हुई है कि टीके की दो खुराक ले चुके लोगों को बूस्टर खुराक देना कोरोनावायरस संक्रमण का प्रसार रोकने में प्रभावी होगा।

डब्ल्यूएचओ ने बार-बार अमीर देशों का आह्वान किया है कि वे विकासशील देशों तक टीकों की पहुंच में सुधार के लिये और कदम उठाएं।

टेड्रोस ने डब्ल्यूएचओ द्वारा इस साल पूर्व में निर्धारित लक्ष्य को इंगित किया जिसके तहत यह सुनिश्चित किया जाना था कि देशों में कुल आबादी के 10 प्रतिशत को कोरोनावायरस रोधी टीका लग चुका हो।

उन्होंने बुधवार को कहा, “इसी के अनुरूप, डब्ल्यूएचओ तब तक बूस्टर खुराक दिए जाने पर रोक का आह्वान कर रहा है जब तक सितंबर के अंत तक हर देश में कम से कम 10 प्रतिशत आबादी को टीका न लग जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब