लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान ने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:25 IST

Open in App

लाहौर, 15 सितंबर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार सतवंत सिंह ने बुधवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका एक वर्ष का कार्यकाल अभी बाकी था।

आनन-फानन में हुई समिति की बैठक में सरदार अमीर सिंह को नया प्रधान चुन लिया गया जो 2022 मध्य तक इस पद पर रहेंगे।

‘इवाक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के प्रवक्ता अमीर हाशमी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “प्रधान सरदार सतवंत सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) ने आज लाहौर में बैठक की और सरदार अमीर सिंह को शेष कार्यकाल, एक साल के लिए सर्वसम्मति से नया प्रधान चुन लिया गया।”

ईटीपीबी एक वैधानिक संस्था है जो विभाजन के बाद भारत चले गए हिन्दुओं और सिखों की धार्मिक संपत्ति का प्रबंधन देखती है। सूत्रों के अनुसार, ईटीपीबी, सरदार सतवंत सिंह के प्रदर्शन से खुश नहीं थी।

उन्होंने कहा, “इसके अलावा पीएसजीपीसी के साथ सतवंत के कई मुद्दों पर मतभेद थे।” पीएसजीपीसी ने सरदार विकास सिंह को एक साल के लिए महासचिव भी चुन लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक